विकास बहल की ‘इकाई’ से राघव जुयाल और कोमल पावस्कर का बीटीएस वीडियो वायरल

मुंबई, 31 अक्टूबर (वार्ता)फिल्म निर्देशक विकास बहल की आगामी फिल्म ‘इकाई’ की शूटिंग का बिहाइंड-द-सीन्स (बीटीएस ) वीडियो सोशल मीडिया पर लीक होने के बाद वायरल हो गया है। वीडियो में अभिनेता राघव जुयाल और इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने जा रहीं कोमल पावस्कर नजर आ रही हैं।लीक हुए वीडियो में राघव और कोमल पारंपरिक बाजार जैसे माहौल में सीढ़ियों पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। आसपास फिल्म की शूटिंग में जुटी टीम भी नजर आ रही है। राघव जहां कैजुअल और लेयर्ड परिधान में दिख रहे हैं, वहीं कोमल मैजेंटा रंग के आकर्षक परिधान में नजर आ रही हैं। वीडियो से फिल्म के सेट और उसके दृश्य परिवेश की झलक मिलती है।

‘किल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने अभिनय से पहचान बना चुके राघव जुयाल इस फिल्म में कोमल पावस्कर के साथ नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि ‘इकाई’ रोमांस और सस्पेंस से भरपूर रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री कहानी का अहम हिस्सा होगी।कोमल पावस्कर इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। विकास बहल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर निर्माताओं ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। फिल्म की रिलीज तारीख का भी खुलासा नहीं हुआ है।

.....

Next Post

सिद्ध गणेश मंदिर में चोरी, भड़का आक्रोश

Sat Oct 31 , 2026
जबलपुर: सराफा बाजार नुनहाई के प्रसिद्ध सिद्ध गणेश मंदिर में चोरों ने मंदिर की दानपेटी के ताले चटकाए और उसमें भक्तों द्वारा चढ़ाई गई नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। वारदात यहीं नहीं रुकी, चोरों ने जाते-जाते मंदिर के ऊपरी गेट का भी ताला तोड़ दिया।जानकारी अनुसार रोजाना की तरह जब […]

You May Like