एआई से फोटो के मामले में मामला दर्ज, जितेंद्र लिटोरिया ने की पुलिस में शिकायत

भोपाल।राजधानी में एआई के जरिए ड्रग तस्कर के साथ फोटो के मामले में गुरूवार को एक और थाने में मामला दर्ज किया गया. थाना शाहपुरा में भी इस मामले की एफआईआर दर्ज की गई. जानकारी के अनुसार एआई माध्यम से ड्रग तस्कर आशु हसन के साथ कुटरचित फोटो बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ पूर्व संगठन मंत्री जितेंद्र लिटोरिया ने भी एआई दर्ज करायी है. इसके पहले मंत्री कृष्णा गौर और विधायक रामेश्वर शर्मा भी एआई दर्ज करा चुके हैं. एक दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस नेता ब्रजेन्द्र शुक्ला को पूछताछ के लिए तलब किया था. पैसे लेकर मंत्री, सांसद, विधायक के फोटो वायरल करने वाले आरोपियों के लिंक दिल्ली, कानपुर, विदिशा से होने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल ऐसे आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. सांसद आलोक शर्मा ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा हे कि एआई के ज़रिए ड्रग तस्कर के साथ महिला मंत्री, सांसद, विधायक के कुटरचित फोटो बनाना और उसे वायरल करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी. जिन्होंने ये फोटो वीडियो अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालें है उनसे भी पूछताछ हो सकती है.

Next Post

कंपनी के सामान चोरी मामले में कर्मचारी ही निकले चोर

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल। रातीबड थाना पुलिस ने इलाके में संचालित कम्पनी की संपत्ति और नगदी चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कम्पनी में काम करने वाले व्यक्ति ही घटना का मास्टरमाइंड निकले. आरोपियों ने कबाडे का काम करने वाले व्यक्ति के साथ मिलकर नकबजनी की योजना बनाई थी. आरोपियों की […]

You May Like