
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे उनके जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर या किसी भी प्रकार के प्रचार माध्यम से शुभकामनाएँ न दें। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी करते हुए कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं का स्नेह और समर्पण ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
खंडेलवाल ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और निरंतर समर्थन के लिए हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि जन्मदिन पर बधाई संदेशों की बजाय संगठन और समाज की सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएं।
