बारिश के बजाय गर्मी बना रही नए रिकॉर्ड

ब्यावरा। रविवार को जिले में बारिश का ब्रेक लगे हुए 11 दिन बीत चुके है. जुलाई का महीना जो कि झमाझम बरसात और बारिश के आंकड़ों को बढ़ाने के लिए जाना जाता है लेकिन इस वर्ष बारिश के बजाय मानसून गर्मियों का आंकड़ा बढ़ाने में लगा हुआ है. लगातार तापमान बढ़ रहा है. बीते एक सप्ताह में पारा 3 डिग्री से ऊपर जा चुका है. बीते वर्षों की तुलना की जाए तो 15 से 30 जुलाई के बीच इतनी गर्मीं पिछले पांच सालों में नहीं पड़ी.

बीते दो दिनों से तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है. इसके 3 दिन पूर्व यह तापमान 33 डिग्री था. लगातार एक से दो डिग्री का इजाफा तापमान में हो रहा है. आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो बीते वर्षों की तुलना में दिन का पारा 6 डिग्री और रात का पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है. यदि बारिश का क्रम इसी प्रकार रूका रहा तो नागरिकों और फसलों के स्वास्थ्य की लिहाज से गर्मीं और उमस का यह संगम काफी खतरनाक और जानलेवा साबित हो सकता है. इन दिनों अस्पतालों में भी मरीज बड़ी संख्या में आ रहे है. प्रतिदिन ओपीडी में पर्चों की संख्या करीब 300 पहुंच रही है. इनमें अधिकांश डिहाईड्रेशन, पेट दर्द, मौसमी सर्दी और बुखार के मरीज सामने आ रहे है.

Next Post

यूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी पर खंडेलवाल ने सीएम डॉ यादव का जताया आभार, बताया ऐतिहासिक फैसला

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समानता, न्याय और सशक्त समाज की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम […]

You May Like