राय की पहल से गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल

सीहोर। केंंद्र सरकार से विधायक सुदेश राय ने सड़के स्वीकृत करा ली हैं. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़कों का निर्माण होगा. विधायक सुदेश राय ने ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है. क्षेत्र के 30 गांव इस योजना से जुडेंग़े. निर्माण पर 31 करोड़ 22 लाख रुपए खर्च होगा. कुल 16 ग्रामीण सड़कें बनाई जाएंगी. यह सड़कें कुल 41,किलोमीटर लम्बी होंगी. विधायक सुदेश राय की विशेष अनुशंसा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है. यह सड़के मुहाली से टिकली बंजारी,हथियाखेड़ा से बुगलीवाली, रावनखेड़ा से पान बिहार रोड से पठार, सेमरादांगी से छेवटा मोहल्ला, सिराडी से माना टोला, सोंठी से पुरा, श्यामपुर से बिछिया रोड, अचारपुरा, पाटन से आमखजूर,चांदबड़ से मगरखेडा रोड पतलोन तक, गोपालपुरा से राम नगर, बरखेड़ी दोराहा से हरिपुरा, मुंडलाकलां से खारचा बस्ती, दोराहा खाईखेड़ा रोड राम नगर कॉलोनी तक, मुरख्तारनगर नगर से पहिया टोला, अहमदपुर से पारासोन रोड झिरी गुर्जर मोहल्ले तक बनाई जाएंगी.

 

Next Post

एमपीएसईडीसी विवाद: पूर्व कर्मचारी ने संबल 2.0 जांच रिपोर्ट को दी सार्वजनिक चुनौती

Thu May 7 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीएसईडीसी) के पूर्व टेस्टर सौरभ चौहान ने संबल 2.0 परियोजना की जांच रिपोर्ट और उस पर की गई कार्रवाई को सार्वजनिक रूप से चुनौती देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आधिकारिक जांच में प्रत्यक्ष जिम्मेदारी से मुक्त किए […]

You May Like