हथौड़े से युवक पर हमला, दुकान में तोड़फोड़ 

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल में बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए उस पर हथौड़े से हमला कर दिया और दुकान में तोड़फोड़ कर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक आशीष प्रधान 37 वर्ष‌ निवासी त्रिमूर्ति नगर गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी चेरीताल में आशू मोबाइल के नाम से शॅाप है उसने पंजाब बैंक कालोनी निवासी मयूर कुन्डेल को एमआई कम्पनी का मोबाइल अपनी दुकान से फायनेंस कराया था जिसकी कीमत लगभग 11 हजार रूपये थी जिसकी 8 किस्त बनी थीं 4 किस्त मयूर कुन्डेल ने हेाम केट्रट फायनेंस कम्पनी को आन लाईन दिया था मयूर कुन्डेल अपने दोस्त आकाश के साथ उसकी दुकान पर आया और उससे मोबाइल का बिल मांगा तो उसने किस्त चुका देने के बाद बिल देने को कहा तो मयूर अपने हाथ में लिये हथौड़े से उस पर हमला कर दिया दुकान में तोड़फोड़ की।

Next Post

अफ़ग़ानिस्तान ने 10 दिनों में एक और अमेरिकी नागरिक को किया रिहा

Sun Mar 30 , 2025
काबुल, 30 मार्च (वार्ता) अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने एक अन्य अमेरिकी नागरिक, फेय हॉल नामक महिला को हिरासत केंद्र से रिहा कर दिया है। यह जानकारी स्थानीय मीडिया आउटलेट ‘टोलोन्यूज’ ने शनिवार रात को दी। ‘टोलोन्यूज’ ने अपने एक्स अकाउंट पर पूर्व अमेरिकी राजदूत एवं अफगानिस्तान के लिए विशेष […]

You May Like