डॉक्टर को सीने में उठा दर्द, मौत

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ को अचानक सीने में दर्द उठा जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक डॉ. विवेक श्रीवास्तव 57 वर्ष निवासी एच 10 स्वास्तिक विला तिलवारा रोड शास्त्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ थे।

शाम 7-50 बजे उनके सीने में दर्द उठा अैर वह चक्कर खाकर गिर गए। परिजन उन्हें तुरंत उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जिन्हें डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।

Next Post

अक्षय ओबेरॉय ने पूरी की फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग

Fri Aug 29 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने अपनी आने वाली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग पूरी कर ली है। शूट खत्म होने की पार्टी से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी टीम के बीच की खूबसूरत बॉन्डिंग नज़र आ रही है।वीडियो में […]

You May Like

Play sound