21 दिन से लापता किशोर का डुमना के जंगल में मिला शव 

जबलपुर। डुमना स्थित ग्राम महगवां से लापता हुए किशोर नितिन बैगा की लाश आज क्षेत्र में ही खाटू श्याम मंदिर के पीछे जंगल में एक पेड़ पर लटकती मिली है। नितिन का शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, यहां तक कि नीचे का हिस्सा गायब हो चुका था। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस के अनुसार डुमना के ग्राम महगवां में रहने वाले राजकुमार बैगा का बेटा नितिन उम्र 17 वर्ष पिछले 9 जून को घर से निकला तो लौटकर नहीं आया। नितिन के घर न लौटने से परिजन चितिंत हो गए,उन्होने अपने स्तर पर तलाश की जब कोई जानकारी नहीं लगी तो थाना पहुंचकर पुलिस को बेटे नितिन के लापता होने की जानकारी दी। शिकायत के बाद परिजन नितिन की तलाश में इधर से उधर भटकते रहे। आज खबर मिली कि महगवां खाटू श्याम मंदिर के पीछे जंगल में एक शव पेड़ से लटकते हुए कुछ लोगों ने देखा तो खमरिया पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किशोर की लाश एक रस्सी के सहारे लटक रही है, शव डीकम्पोज हो चुका है, शरीर के नीचे का हिस्सा टूटकर गिर गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया, जिन्होने शव की पहचान नितिन बैगा के रुप में की है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है।

Next Post

41 साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई, नपा अध्यक्ष बोले- ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी

Tue Jun 30 , 2026
इटारसी। नगर पालिका परिषद के सभागार में मंगलवार को चार कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कर्मचारियों के लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं फूलमालाओं से सम्मानित किया। सेवानिवृत्त होने वालों में बादामी लाल कहार […]

You May Like