सीएमएचओ कार्यालय में फर्जी देयकों का खुलासा, स्टोर कीपर निलंबित

जबलपुर:कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने फर्जी देयकों के माध्यम से निजी फर्म को भुगतान मामले में दोषी पाए जाने पर स्टोर कीपर और फार्मासिस्ट नीरज कौरव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर रघुवीर सिंह मरावी के नेतृत्व में गठित जांच दल ने पाया कि भोपाल की निजी कंपनी सिंह एंटरप्राइजेज को 12 फर्जी देयकों के माध्यम से साइनिज निर्माण और स्वास्थ्य केंद्र सामग्री के नाम पर 93,04,998 रुपये का भुगतान किया गया था, जबकि भौतिक रूप से यह सामग्री प्राप्त नहीं हुई थी। जांच रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए डायरेक्टर एनएचएम भोपाल को प्रेषित कर दिया गया है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक और फार्मासिस्ट को हटाया
इसी मामले में संविदा आधार पर नियुक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक आदित्य तिवारी और फार्मासिस्ट जवाहर लोधी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से हटाकर जांच पूरी होने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोरा में पदस्थ किया गया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव डायरेक्टर एनएचएम भोपाल को भेजा गया है।
डॉ. सारिका को अस्थाई जिम्मेदारी
कलेक्टर ने एक अन्य आदेश में जिला चिकित्सालय की नोडल एनसीडी डॉ. सारिका को वर्तमान कार्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से जिला कार्यक्रम प्रबंधक का दायित्व सौंपा है, जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती। इसके अलावा निलंबन के दौरान नीरज कौरव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडम में तैनात किया गया है।

Next Post

हैदराबाद की जीत का सूरज चमका, कोलकाता की रात हुई काली

Fri Apr 3 , 2026
कोलकाता, (वार्ता) हेनरिक क्लासेन (52) के अर्धशतक और अभिषेक शर्मा (48), ट्रेविस हेड (46) तथा नीतीश कुमार रेड्डी (39) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरूवार को आईपीएल के छठे मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 65 रनों से शिकस्त दी। 227 […]

You May Like