हादसे को दावत: जर्जर दफ्तर में संचालित हो रहा महिला बाल विकास का कार्यालय

सिंगरौली: जिले में महिला एवं बाल विकास परियोजना (शहरी व ग्रामीण) कार्यालय आज भी नगर पालिक निगम के पुराने, जर्जर और खतरनाक भवन में संचालित हो रहा है। छत से टपकता पानी, दीवारों पर सीलन और खुले बिजली के तार किसी भी दिन जानलेवा हादसे का कारण बन सकते हैं।बारिश में प्लास्टर गिरना आम बात हो गई है और शौचालय की स्थिति इतनी बदहाल है कि कर्मचारियों को भारी परेशानी होती है।

चारों ओर फैली गंदगी, पान की पीक और मच्छर-मक्खियों का आतंक, कामकाज और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा बन चुका है। यहां रोजाना दर्जनों कर्मचारी काम करते हैं और महिला कार्यकर्ताओं की बैठकें होती हैं। लाखों का बजट होते हुए भी सुरक्षित और साफ-सुथरे कार्यालय का अभाव दर्शाता है कि यहां जान की चिंता नहीं है। यह दफ्तर कम, डरावना खंडहर अधिक प्रतीत होता है।

Next Post

CM ने गुलमोहर कॉलोनी में रहवासियों संग सुनी मन की बात

Sun Jul 27 , 2025
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण शील पब्लिक स्कूल, गुलमोहर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 50 में स्थानीय रहवासियों के साथ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद भी किया और कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए. जनहितकारी […]

You May Like