आयुष्मान खुराना ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ अपनी कॉमेडी हिट रन को आगे बढ़ाने की तैयारी में!

मुंबई, 13 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थम्मा’ जैसी लगातार 100 करोड़ की सफल कॉमेडी फिल्मों के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज़ की तैयारी शुरू कर दी है। वर्षों से आयुष्मान खुराना ने कमर्शियल सफलता और दर्शकों से जुड़ी कहानियों के बीच शानदार संतुलन बनाकर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है। मिडिल क्लास हीरो को आइकॉनिक बनाने से लेकर हटके एंटरटेनर्स की अगुवाई करने तक, आयुष्मान ने लगातार ऐसी फिल्में दी हैं जो मेट्रो शहरों, छोटे शहरों और पारिवारिक दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ती रही हैं।जहां ‘ड्रीम गर्ल 2’ अपने साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल एंटरटेनर फिल्मों में से एक बनकर उभरी, वहीं ‘थामा’ ने बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान की मजबूत पकड़ को और साबित किया। ऐसे में इंडस्ट्री को ‘पति पत्नी और वो दो’ से भी काफी उम्मीदें हैं।

आयुष्मान खुराना ने कहा, “मैं हमेशा से मानता हूं कि दर्शकों के लिए कंटेंट ही किंग होता है। मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि ऐसी कहानियां सुनाऊं जो लोगों का मनोरंजन करें, उन्हें खूब हंसाएं और थिएटर में उन्हें शानदार अनुभव दें। ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ हम पूरी तरह तैयार हैं एक ऐसा बिग-स्क्रीन एंटरटेनर देने के लिए जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सके। इस फिल्म की स्क्रिप्ट ने मुझे तुरंत बांध लिया क्योंकि यह उसी तरह की कॉमेडी है जो मुझे दिल खोलकर हंसाती है और जिसे देखने पूरा परिवार थिएटर आ सकता है।”

.....

Next Post

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिये लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किये 1576 करोड़ रुपये 

Wed May 13 , 2026
नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार,13 मई को जिले के गोटेगांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ की नई मासिक किश्त जारी की। सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1576 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। कार्यक्रम का […]

You May Like