आर्मी मैन ने मचाया हंगामा, पिस्तौल लोड कर पत्नी को धमकाया

जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी मंडला रोड सुदर्शन चौक में आर्मी मैन ने जमकर हंगामा मचाया। पिस्तौल लोड कर पत्नी को धमकाने के साथ घर में घुसने की कोशिश की।पुलिस ने बताया कि भाग्यश्री यादव निवासी बिलहरी मंडला रोड सुदर्शन चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मां श्रीमति सीता यादव बहन राजश्री यादव, भाई जयकुमार यादव एवं अपने दो बच्चे निकिता कुमारी 10 वर्ष और अनिकेत सिह 9 वर्ष के साथ रहती है।

पति राजपाल सिह पिता स्व. बाबूलाल सिह 43 वर्ष निवासी ग्राम बिलारा थाना सादाबाद जिला हाथरस यूपी जो कि सेना में 21 ग्रिड बैरागढ भोपाल में नायब सूबेदार जेसीओ के पद पर कार्यरत है। जिनसे उसकी शादी 2012 में प्रेम विवाह हुआ था जिससे दो बच्चे एक लडकी निकिता कुमारी, एक लडका अनिकेत है। शादी के बाद से पति लडाई झगडा कर मारपीट करते थे जिससे परेशान होकर साल 2020 में अपने मायके अपने बच्चों के साथ आकर रहने लगी।

सुबह पति राजपाल घर के बाहर गेट के पास आकर आवाज देते हुये चीखने चिल्लाने लगे। गालीगलौज की। मना किया तो पति घर की बाउन्ड्री का मेन गेट खोलने को कहने लगे तो उसने गेट नही खोला। तब पति जबरदस्ती बाउन्ड्री कूदकर अंदर आने का प्रयास करने लगे, उन्होंने अपने पास से पिस्तौल निकालकर उसे लोड किया और बाउन्ड्री कूदकर अंदर आने का प्रयास करने लगा और धमकी देने लगा कि जान से खत्म कर दूंगा।

पिस्तौल देखकर वे जान बचाने के लिये घर के अंदर भागी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। पति राजपाल बाउन्ड्री कूदकर घर के दरवाजे पर आकर आतंक मचाते हुये घर के दरवाजे को तोड़ने के लिये लात मारकर प्रयास करने लगे जब पुलिस को बुलाने की धमकी दी और चीखा चिल्लाया तब राजपाल वहां से भाग गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हुई है।

Next Post

कॉलेज प्रोफेसर को कार सवारों ने पीटा

Wed Dec 17 , 2025
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत शक्ति पार्क वाली रोड में टहल रहे कॉलेज प्रोफेसर को कार सवारों ने धमकाने के साथ मारपीट की।पुलिस ने बताया कि अनुपम चौधरी निवासी शक्ति पार्क के पीछे विजयनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे कालेज प्रोफेसर है। बीती रात करीब 11:20 बजे खाना खाने […]

You May Like

मनोरंजन