इंदौर: मल्हारगंज थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में रहने वाले दो पक्षों में पानी भरने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर किसी नुकिली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे एक युवक का खून बह निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज, आरोपियों की तलाश शुरु की।मल्हारगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार थाना क्षेत्र की झाडू वाली गली में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और अश्लील गालियों का मामला दर्ज किया गया है।
पीडि़त सुनील पिता स्व गुलामचंद गाजरिया उम्र 50 वर्ष ने पुलिस को बताया कि सुबह जब वह नल से पानी भर रहा था। उसी समय गली में ही रहने वाला मनोज वहां आया और पानी भरने को लेकर विवाद करने लगा। जब पीडि़त ने कहा कि वह भी पानी भर सकता है, तो मनोज ने उसे गालियाँ देना शुरू की फिर उसने पीडि़त को धक्का दिया और हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए पानी का नल उखाड़ दिया। इसके बाद मनोज ने किसी नुकीली वस्तु से सुनील के सिर पर वार किया, जिससे सिर से खून निकलने लगा। घटना के दौरान पीडि़त की पत्नी ललिता ने बीच-बचाव किया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
