तीसरी रेललाईन का कार्य पूरा, जल्द बढ़ेगी प्लेटफॉर्म की संख्या, 9 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी

ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर अभी 4 प्लेटफार्म है। इससे झांसी, आगरा और शिवपुरी की तरफ से आने वाली ट्रेन जब एक साथ पहुंचती हैं तो उन्हें आउटर पर खड़ा करना रेलवे की मजबूरी है। जल्द ही इस रूट पर चलने वाली 9 ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। क्योंकि थर्ड लाइन करीब पूरी हो गयी है। और स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या भी बढ़ेगी। यह सारा काम अगले 4 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। धौलपुर से बीना सेक्शन में तीसरी लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है।

इससे ग्वालियर स्टेशन पर ट्रेनों को आउटर पर रोकने की मजबूरी काफी हद तक कम हो जाएगी। रेलवे की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब जरूरी हो गया है कि-कुछ ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव हो, एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की स्पीड के अनुसार नया टाइम टेबल बने और गाड़ियों को रियल टाइम में प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिले।
ग्वालियर स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। इसके अलावा ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का काम भी फाइनल स्टेज में है। अगर ये दोनों काम वित्तीय वर्ष के अंत तक पूरे हो जाते हैं, तो 2026 से ग्वालियर स्टेशन पर यात्रियों को असली ‘एक्सप्रेस स्पीड’ का अनुभव मिलेगा।

Next Post

ट्रेन में गाने वाले सिंगर की बागेश्वरधाम ने बदली किस्मत, अब कनाडा से गाने का आया ऑफर

Sun Sep 28 , 2025
छतरपुर।आज गजल से देशभर में छाए मध्यप्रदेश के महेश्वर के नर्मदा तट पर बनी एक झोपड़ी में रहने वाले आदिवासी गायक अमित धुर्वे की जिंदगी एक फोन कॉल ने बदल दी। नवरात्रि शुरू होने से ठीक पहले रात करीब ढाई बजे उन्हें बागेश्वर धाम से फोन आया। दूसरी तरफ से […]

You May Like