भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रसेवा के संकल्प को सदैव मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में देश की सबसे लंबी जल-सुरंग स्लीमनाबाद टनल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जल संसाधन प्रबंधन और सिंचाई क्षमता के विस्तार का सशक्त उदाहरण है। उनके अनुसार, स्लीमनाबाद टनल लाखों किसानों और क्षेत्रवासियों के जीवन में समृद्धि का आधार बनेगी तथा प्रदेश के कृषि विकास को नई गति प्रदान करेगी।
