SIR और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोपों पर राष्ट्रपति से मिल सकता है INDIA गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल

नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर INDIA गठबंधन का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर सकता है। यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की भी खबर है।

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठा रहा है। इस बीच, विपक्षी दलों के शुक्रवार को लगातार चौथे दिन भी प्रदर्शन जारी रखने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, राष्ट्रपति से मुलाकात और प्रदर्शन को लेकर आधिकारिक पुष्टि मिलने के बाद ही कार्यक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

 

Next Post

करंट लगाकर मादा सांभर का किया गया शिकार

Fri Oct 9 , 2026
सतना: मैहर वन परिक्षेत्र अंतर्गत धोबहा बीट में शिकारियों ने करंट लगा कर मादा सांभर का शिकार किया. शिकार की जानकारी मिलते ही जाँच में जुटे वन अमले ने संदिग्ध गंगू चौधरी को गिरफ़्तार किया. वन परिक्षेत्र मैहर के अमदरा सर्किल अंतर्गत धोबहा बीट में बेजुबान वन्यजीवों के शिकार का […]

You May Like