अस्पताल परिसर में शराब पीकर पहुंचे, रोकने पर गार्ड से मारपीट

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के इन्डेक्स अस्पताल परिसर में शराब पीकर पहुंचे युवक को सुरक्षा गार्ड ने रोका तो विवाद हो गया. आरोपी ने गालियां देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.देर रात वार्ड नंबर 01 बटेरा चौकी, जिला बालाघाट में रहने वाले दिनेश डायरे, जो इन्डेक्स अस्पताल में सुरक्षा गार्ड है, ने सुभाष सैनी और उसके दो साथियों को शराब पीकर परिसर में आने से रोका.

इस पर आरोपी भड़क गए और दिनेश व अन्य गार्डों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए अश्लील गालियां दीं. दिनेश को टक्कर मारकर चोट भी पहुंचाई. पुलिस ने सुभाष सैनी व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

देवास में मासूम भाई-बहन की रहस्यमयी मौत: सुबह नींद से नहीं जागे दोनों बच्चे,मां की चीख से दहल उठा मोहल्ला

Sat Aug 2 , 2025
देवास: शहर के ढांचा भवन इलाके में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया। तीन साल की बच्ची निशा और सात साल का हेमंत—दोनों भाई-बहन रात को सोए, लेकिन सुबह नहीं जागे। बच्चों की मां प्रिया यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। उसने […]

You May Like