खंडवा में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट 88.36 और हाई स्कूल का रिजल्ट 85.02 % रहा

खण्डवा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बुधवार को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें खण्डवा जिले में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 88.36 प्रतिशत और हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 85.02 प्रतिशत रहा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी ने बताया कि खण्डवा जिले में हायर सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 88.36 प्रतिशत रहा, जबकि गत वर्ष का रिजल्ट 84 प्रतिशत था। हायर सेकेंडरी रिजल्ट के मामले में खण्डवा जिले का प्रदेश में 9वाँ स्थान रहा।

हाई स्कूल परीक्षाओं में खंडवा जिले का परिणाम 85.02 प्रतिशत रहा, जबकि गत वर्ष का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत रहा था। मध्य प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में खण्डवा जिले का 9वाँ स्थान रहा। हायर सेकंडरी परीक्षाओं में प्रदेश स्तर की मेरिट सूची में वाणिज्य संकाय में खण्डवा जिले के 3 विद्यार्थी तथा जीव विज्ञान संकाय की मेरिट सूची में खण्डवा जिले का 1 विद्यार्थी शामिल है। वाणिज्य संकाय में आनंदी गंगराड़े बेन्स पब्लिक स्कूल ने 6वाँ स्थान, जिया परिहार सेंट स्टीफन कान्वेंट स्कूल छनेरा ने 7वाँ तथा नेहा गोस्वामी सरस्वती शिशु मंदिर खंडवा ने 10वाँ स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय में कामिनी कुशवाह शिक्षा अकादमी सिलटिया पंधाना ने प्रदेश स्तर पर 10वाँ स्थान प्राप्त किया।

Next Post

इंदौर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने 10वीं मेरिट में बनाया स्थान, प्रदेश में 9वीं रैंक

Wed Apr 15 , 2026
इंदौर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं परीक्षा में इंदौर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में 9वां स्थान हासिल किया है। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा ने अपनी इस उपलब्धि से न केवल अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले […]

You May Like