जबलपुर: डिंडौरी निवासी महिला को प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक उसे शहर लेकर आ गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने के बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वादे से मुकर गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय महिला निवासी ग्राम सुख्खार थाना कोतवाली जिला डिण्डौरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अप्रैल 2025 में डिण्डौरी के एक ढाबा में काम करती थी जहाँ पर अमरप्रीत सिंह सेहरा कोलगेट बेचने आता था जिससे उसकी पहचान हो गई थी।
जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। लगभग 1 माह बाद अमरप्रीत सिंह उससे शादी करने को बोलकर अपने साथ अपने घर नब्बे क्वाटर शक्तिनगर जबलपुर लेकर आ गया था। अपने साथ रखा था, जो घर परअमरप्रीत सिंह और उसके पिता बलवंत सिंह रहते है। अमरप्रीत सिंह ने मई 2025 से उसके साथ शादी करने का बोलकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया जिससे 6 माह की गर्भवती हो गई। लगातार अमरप्रीत सिंह शादी करने को बोलती रही लेकिन अमरप्रीत सिंह टाल मटोल करता रहता था।
शादी से मना कर बोला हत्या कर फेंक दूंगा, दबाया गला
पीडि़ता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसे पता चला कि अमरप्रीत सिंह किसी दूसरी लडक़ी से बात करता है जिस कारण उसने रात्रि 10.30 बजे अमरप्रीत सिंह दूसरी लडक़ी से बात करने के संबंध में बात की, तो अमरप्रीत ने उससेे शादी करने से मना कर दिया और बोला कि यदि ज्यादा बोली तो हत्या करके फेंक दूंगा किसी को पता भी नहीं चलेगा और उसका गला दबाने लगा। इसके बाद वे थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।
