गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट शुक्रवार से होगा शुरू

नैनीताल, 21 मई (वार्ता) उत्तराखंड के लोकभवन की ओर से आयोजित होने वाला 21वां गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू होगा।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का टी-ऑफ कर विधिवत उद्घाटन करेंगे।

लोकभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट 22 से 24 मई तक आयोजित होगा। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के कुल 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं।

बताया गया कि टूर्नामेंट में सामान्य श्रेणी के 110 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जबकि जूनियर वर्ग में 27 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें छह बालिकाएं शामिल हैं। इसके अलावा नौ महिला खिलाड़ी, 29 वेटरन और चार सुपर वेटरन खिलाड़ी भी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खिलाड़ियों में टूर्नामेंट को लेकर उत्साह का माहौल है।

 

Next Post

मुख्यमंत्री फडणवीस की चेतावनी, कोई भी बैंक सिबिल स्कोर को लेकर किसान को कर्ज देने से मना नहीं करेगा

Thu May 21 , 2026
मुंबई, 21 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरूवार को राष्ट्रीयकृत बैंकों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए फसल ऋण के लिए सिबिल स्कोर की जांच करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। उन्होंने खरीफ फसल की तैयारियों को लेकर यहां आयोजित एक बैठक में कड़े शब्दों […]

You May Like