गन्ना का एमएसपी 355 रुपए प्रति क्विंटल घोषित

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ना का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 355 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी।
बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सरकार के इस निर्णय से पांच करोड़ गन्ना किसानों काे लाभ होगा। इसके अलावा गन्ना खेती के आश्रितों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत पांच लाख श्रमिकों को लाभ मिलेगा।
श्री वैष्णव ने बताया कि इसके लिए प्रत्येक 0.1 प्रतिशत की वृद्धि के लिए 3.46 रुपये प्रति क्विंटल का प्रीमियम किसानों को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह भी निर्णय लिया है कि जिन चीनी मिलों की रिकवरी 9.5 प्रतिशत से कम है, उनके मामले में कोई कटौती नहीं की जाएगी। चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने की उत्पादन लागत 173 रुपये प्रति क्विंटल है।
चीनी सीजन 2025-26 एक अक्टूबर, 2025 से आरंभ होगा और मूल्य किसानों से गन्ना खरीदने के लिए लागू होंगे।

Next Post

जनगणना में होगी जातियों की गणना, कैबिनेट का फैसला

Wed Apr 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनावों के पहले सरकार ने राजनीतिक महत्व का एक बड़ा कदम उठाते हुए देश में आम जनगणना में जातियों की गणना कराने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति […]

You May Like

Play sound