क्राइस्टचर्च, भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। गुरनूर बरार टीम में शामिल हुए।
आकाश दीप-गुरनूर और अंशुल कंबोज ने लिए विकेट
दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में पहले दिन, भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम चाय के समय तक 50 ओवर में 131/4 के स्कोर पर थी। आकाश दीप ने दो विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
टी ब्रेक तक न्यूजीलैंड के गिरे 4 विकेट
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन टी ब्रेक तक चार विकेट पर 131 रन बनाए। मैदान पर डेरिल मिचेल और टॉल ब्लंडल बने हुए है। टी ब्रेक तक डेरिल मिचेल 23 गेंदों में 6 रन बना चुके है। वहीं, 21 गेंदों में 1 चौके की मदद से टॉम ब्लंडल ने 8 रन बनाए है। 50 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर – 131/4।
आकाश दीप ने रचिन रवींद्र को चलता किया
न्यूजीलैंड को लगातार चौथा झटका रचिन रवींद्र के रूप में लगा है। पिछले तीन ओवर में बिना कोई रन दिन भारतीय गेंदबाजों ने तीन विकेट लिए। रचिन रवींद्र 9 गेंदों में 0 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
