
जबलपुर। केण्ट थाना अंतर्गत
सदर में कलेक्ट्रेट कार्यालय से घर लौट रहे कर्मचारी को ट्रक ने कुचला दिया। हादसे में गंभीर चोटें आने से घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि शनि ठाकुर 32 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर सेठी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिता शंकर सिंह राजपूत किसी काम से ड्यूटी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस व्ही 6131 से कलेक्ट्रेट कार्यलय गये थे, पुल नम्बर 3 आते समय गोलछा बारात घर के पास सदर में ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीए 9535 का चालक जो शिवाजी ग्राउण्ड से एम्पायर रोड की तरफ तेज गति लापरवाही से चलाते हुये पिता की स्कूटी में टक्कर मार दिया जिससे पिता की गाड़ी सहित गिर गये जिन्हें गंभीर चोटें आयीं हैं
