
सीहोर। बैंगलोर में होने वाली साइक्लोथॉन प्रतियोगिता में एक बार फिर शहर के डॉ. अनिल शर्मा के पुत्र और दंत चिकित्सक डॉ.अभिषेक शर्मा आगामी 8 फरवरी को सीहोर सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता 32 किमी की माउंटेन बाइक रेस है. यह प्रतियोगिता एचसीएल सॉफ्टवेयर कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही है. डॉ. अभिषेक शर्मा प्रतियोगिता में चयन होने पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन ने शुभकामनाएं प्रेषित की हगौरतलब है कि पूर्व में भी डॉ. अभिषेक शर्मा ने चेन्नई में आयोजित साइक्लोथॉन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर शहर और जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने मात्र 24 मिनट 5 सेकंड में 25 किमी की दूरी पूरी कर सभी को चौंका दिया था.
