सतना : फागुन के महीने में ही 40 डिग्री के करीब पहुंचने को बेताब दिखे पारे ने आने वाली भीषण गर्मी के संकेत देने शुरु कर दिए थे. वहीं अब बैसाख का असर शुरु होते ही दिन का तापमान 42 डिग्री से ऊपर पहुंचने लगा है. आलम यह है कि शनिवार को दिन का तापामान समान्य की तुलना में 3.1 डिग्री ऊपर चढ़ गया.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हलांकि पिछले 24 घंटे में इसमें 0.4 डिग्री का इजाफा ही दर्ज हुआ.
लेकिन इसके बावजूद भी सामान्य की तुलना में यह 3.1 डिग्री ऊपर चढ़ गया. इसी कड़ी में रात के समय के न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो शुक्रवार-शनिवार को यह 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इस लिहाज से न्यूनतम तापमान मेंं पिछले 24 घंटे में न सिर्फ 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई बल्कि यह सामान्य की तुलना में 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक पाया गया. इतना ही नहीं बल्कि हवा में नमी की मात्रा भी घटकर 15 से लेकर 34 प्रतिशत के बीच पहुंच गई.
बढ़ा हुआ तापमान और हवा में घटी हुई नमी की मात्रा ने यह स्पष्ट कर दिया कि गर्मी की तासीर का क्या हाल हो चुका है. मौसम के इस तेवर को देखते हुए लोगों को धूप में बाहर न निकलने और बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह भी मौसम विभाग द्वारा दी जाने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार देश के उत्तरी हिस्से में कजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बादलों की आवाजाही जरुर देखने को मिल रही है. लेकिन उसका असर फिलहाल विंध्य क्षेत्र में पडऩे की संभावना न के बराबर है. लिहाजा आने वाले दिनों में न सिर्फ गर्मी के तेवर ऐसे ही बने रहेेंगे. बल्क हीट वेव की संभावना भी शुरु हो जाएगी.
ट्रांसफार्मर में भडक़ी आग
नजीराबाद के कामता टोला स्थित एक शासकीय स्कूल के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की चपेट में पास खड़ी एक कार भी आ गई। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन दिनों दोपहर का तापमान लगभग 42? सेल्सियस तक पहुंच रहा है। भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक भार पड़ रहा है। इसी वजह से इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।
