पराक्रम दिवस, बालासाहेब की जयंती और बसंत पंचमी पर सीएम डॉ यादव का संदेश, राष्ट्रभक्ति, साहस और ज्ञान का स्मरण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नेताजी के साहस, त्याग और ओजस्वी नेतृत्व को राष्ट्रभक्ति का शाश्वत स्रोत बताते हुए कहा कि उनका प्रेरक व्यक्तित्व हर भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पण और कर्तव्यबोध की प्रेरणा देता है।
सीएम ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन देश के लिए निस्वार्थ समर्पण, अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जो आज भी युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रतीक एवं शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की जयंती पर भी सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब का जीवन वंचितों, श्रमिकों और गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और निर्भीक राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।इसके साथ ही डॉ यादव ने लोगों को बसंत पंचमी की भी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने माँ सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि अक्षर, स्वर और ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की कृपा से सभी का जीवन ज्ञान, सृजनशीलता, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण हो
यही उनकी मंगलकामना है।

Next Post

भोजशाला में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही बसंत पंचमी

Fri Jan 23 , 2026
इंदौर: भोजशाला धार में श्रद्धा और उत्साह से मनाई जा रही है वसंत पंचमी।प्रशासन द्वारा क़ानून व्यवस्था संबंधी सभी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। श्रद्धालु सुगमता से भोजशाला में पूजन अर्चन कर रहे हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like