नोरा फतेही अब तमिल सिनेमा में भी डेब्यू करने जा रही हैं। वे ‘कंचना 4’ में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस खबर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपना जलवा तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बिखेरने को तैयार है। नोरा फतेही लोकप्रिय तमिल हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘कंचना’ के चौथे भाग ‘कंचना 4’ में मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच चर्चा में है और नोरा की एंट्री ने उत्साह को और बढ़ा दिया है।
नोरा फतेही ने अपने तमिल डेब्यू को लेकर खुशी जताई और कहा कि जब मुझे यह फिल्म ऑफर हुई, तो लगा कि तमिल सिनेमा में डेब्यू के लिए यह एकदम सही प्रोजेक्ट है। इस फ्रेंचाइजी की पहले से ही एक मजबूत पहचान है और इसकी अनोखी स्क्रिप्ट ने मुझे बहुत आकर्षित किया। क्राइम-कॉमेडी ड्रामा ‘मडगांव एक्सप्रेस’ की सफलता के बाद वे एक और कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं और ‘कंचना 4’ उन्हें इसके लिए सही रास्ता लगी।
