टेकबॉल: गोंजाल्वेस और बेग की जोड़ी ग्रुप चरण में हारकर हुई बाहर

नगोया, (जापान) 17 सितंबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं और टेकबॉल के ग्रुप चरण में डेकलान मार्शल गोंजाल्वेस और मोहम्मद अनस बेग की जोड़ी का दो मैचों में हार के बाद पुरुष युगल में अभियान समाप्त हो गया।

आज यहां डेकलान मार्शल गोंजाल्वेस और मोहम्मद अनस बेग की जोड़ी पुरुषों के डबल्स मुक़ाबले के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई । भारत के डेक्लान मार्शल गोंसाल्वेस और मोहम्मद अनस इमरान बेग ने पुरुष युगल ग्रुप बी में अपने एशियाई खेलों के अभियान की शुरुआत वियतनाम के ट्रूओंग गियांग बा और अन्ह खोआ ले से 0-2 से हार के साथ की।

भारतीय जोड़ी को पहले वियतनाम के त्रुओंग जियांग बा और आन खोआ ले की जोड़ी ने 12-10, 12-8 से हराया। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया के जुनसुक ली और ताएबीन ली की जोड़ी से 12-4, 12-7 से हार गये। इस परिणाम के साथ, भारतीय पुरुष युगल टेकबॉल अभियान समाप्त हो गया।

उल्लेखनीय है कि टेकबॉल एशियाई खेलों में शामिल किया गया एक नया खेल है इसमें फ़ुटबॉल और टेबल टेनिस दोनों के गुण शामिल हैं। इसे एक घुमावदार टेबल पर खेला जाता है और खिलाड़ी अपने हाथ-बाज़ू को छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से से गेंद को मार सकते हैं। इसे एकल और युगल मुक़ाबले में खेला जा सकता है।

.....

Next Post

तवेंगवा मुकुहलानी को आईसीसी का उपाध्यक्ष किया गया नियुक्त

Thu Sep 17 , 2026
दुबई, 17 सितंबर (वार्ता) जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रमुख तवेंगवा मुकुहलानी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर नवंबर 2027 तक बने रहेंगे। बोर्ड से इमरान ख्वाजा के हटने के बाद मुकुहलानी ने उनकी जगह यह भूमिका संभाली है। वह इस पद […]

You May Like