जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत संजय गांधी नगर में पड़ोसी महिला ने मारपीट करते हुए महिला के साथ मारपीट कर उसे सीढ़ी से धक्का दे दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अब्दुल वसीम शाह निवासी संजय गांधी नगर बूचड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उदयपुर मंडला जिला में जुबिटर वैगन्स लिमिटेड में प्रायवेट नौकरी करता है।
सुबह करीब 7 बजे पड़ोस में रहने वाली साजदा बेगम घर के पास आई और उससे बोलने लगी कि कल वह सीढ़ी से जा रही थी उसी समय तुम्हारी पत्नी दिलसाज बेगम ने मुझे धक्का दिया था यह बात पत्नी दिलसाज बेगम ने सुनी तो उसने बोला कि मैने जानबूझकर धक्का नही दिया था सीढी से चढ़ते समय गलती से धक्का लग गया था इतने में साजदा उसकी पत्नी से मारपीट करने लगी और उसे सीढ़ी से धक्का दे दिया जिससे पत्नी गिरकर बेहोश हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
