महिला को घसीटते हुए ले गया ट्रेक्टर, मौत

जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत जमुनिया में एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर महिला को घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भीषण रही कि महिला का एक पैर कटकर अलग हो गया और गंभीर चोटें आने से उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक नितिन रैकवार निवासी जमुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और मां रिया रैकवार दोनों खेत में काम करके पैदल पैदल अपने घर की तरफ लौट रहे थे, दोनों सडक़ के किनारे किनारे चल रहे थे तभी मनोहर पटैल के खेत के सामने रोड पर पहुंचे।

तभी एक ट्रेक्टर का चालक अपने ट्रेक्टर को तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक पीछे सकरा तरफ से चलाते हुए लाया और उसकी माता को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया, मां की साडी ट्रेक्टर में फंस गई और वह ट्रेक्टर के साथ घिसट गईं, ट्रेक्टर का पंजा उनके बाएं पैर में इतनी जोर से लगा कि उनका वायां पैर कट गया, एक्सीडेंट में मां को सिर, चेहरे, पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं।

ट्रेक्टर का चालक थोडी देर वहां रूककर वहां से जमुनिया तरफ ट्रेक्टर लेकर चला गया। मां को ग्रामीणों की मदद से पाटन अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए, जहां डाक्टर ने परीक्षण उपरांत मां को मृत घोषित कर दिया। एक्सीडेंट राहुल कुर्मी के सोनालिका कंपनी का नीले रंग नये ट्रेक्टर के चालक ने किया है।

Next Post

एसपी विधि अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें: हाईकोर्ट

Sat Nov 29 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन भट्ट की एकलपीठ ने एक याचिका का इस निर्देश के साथ निराकरण कर दिया कि पुलिस अधीक्षक जबलपुर याचिकाकर्ता के अभ्यावेदन पर विधि अनुरूप उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। मामला एफआईआर दर्ज न किए जाने के आरोप से संबंधित है।याचिकाकर्ता कुंडम निवासी कुलदीप सिंह तेकाम […]

You May Like