
बेगमगंज।
भोपाल रोड स्थित ग्राम पलोहा में पंचायत भवन के पास हो रहे निर्माण कार्य के चलते गिट्टी -रेत लाने वाले डंपरों के दवाब से सेमरी परियोजना की पाइपलाइन का पाइप टूट जाने से सोमवार देर शाम तक सैकड़ों गेलन पानी बर्बाद हो गया ।
फूटे हुए पाइप से करीब 20 से 25 फिट की ऊंचाई तक पानी की मोटी धार का फोहारा चलता रहा ।
लेकिन पाइप की मरम्मत का काम सोमवार शाम तक पूरा हो पाया।
पाइप से निकल रहे पानी का प्रेशर इतना था कि करीब 20 से 25 फीट ऊपर तक उसकी फुहार जा रही थी ओर सड़क से निकलने वाले वाहन चालकों को भी पानी से भीगकर निकलना पड़ रहा था।
सेमरी परियोजना से पेयजल सप्लाई बेगमगंज नगर सहित गैरतगंज नगर एवं दर्जनों गांव में की जाती है । पाइपलाइन का बेस कमजोर होने के कारण आए दिन कहीं ना कहीं पाइपलाइन फूटने की घटनाएं होती रहती है। कभी बेगमगंज तहसील तो कभी गैरतगंज तहसील में इस प्रकार की शिकायते आम हो गई हैं।
संबंधित ठेकेदार द्वारा पाइपलाइन डालते समय नीचे सीमेंट कंक्रीट का बेस नहीं डाला गया।
सेमरी परियोजना में जल निगम के प्रभारी एसडीओ प्रदीप डेहरिया का कहना है कि सूचना मिल गई है। बर्करों को भेजकर पाइप की मरम्मत कराई गई है। जल सप्लाई भी शीघ्र शुरू करा दी जाएगी। वैसे कोई बड़ा इश्यू नही है। इतनी बड़ी पाइपलाइन में ये तो होता रहता है।
