मुसीबतों का हल महादेव के हाथ: मिश्रा

सीहोर। मेहनत का फल, मुसीबतों का हल और आने वाला कल सब महादेव के हाथ में है. निस्वार्थ भाव से कर्म करना चाहिए और फल के लिए ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए,

उक्त विचार कुबेरेश्वधाम पर जारी रुद्राक्ष महोत्सव में पं. प्रदीप मिश्रा ने कहे. पं. मिश्रा के साथ राघव मिश्रा, शिवम मिश्रा, समीर शुक्ला और विनय मिश्रा आदि ने रुद्राक्ष निर्मित शिव लिंग का विशेष अभिषेक किया. पं. मिश्रा ने कहा कि सच्चा इंसान वही है जो किसी और के दर्द को समझे, तस्वीर और तकलीफ में अंतर है. तस्वीर में साथ खड़े होने वाले तकलीफ में साथ नहीं खड़े होते हैं. दर्द, में तो भगवान शिव ही आपके साथ खड़ा होगा. शिव का द्वार ही ऐसा ही जहां आपकी तकलीफ का समाधान होगा.

 

 

Next Post

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी का मामला: पुलिस को ज़ब्त पिस्टल की एफएसएल रिपोर्ट का इंतज़ार

Thu Feb 19 , 2026
मुंबई, 19 फरवरी (वार्ता) मुंबई पुलिस की अपराध शाखा फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के यहां के जुहू स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी में इस्तेमाल हुई अर्ध-स्वचालित पिस्तौल की बैलिस्टिक परीक्षण की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। […]

You May Like