मैहर जिले में पकड़ी गई 508 ली. शराब, एक दिन में 111 आरोपियों पर कार्रवाई

सतना : पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छेड़े गए अभियान ऑपरेशन प्रहार 2.0 के अंतर्गत जारी कार्रवाई में मैहर जिले में न सिर्फ 508 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई बल्कि एक दिन में ही 111 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए गए.पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईजी रीवा जोन से प्राप्त निर्देश के आधार जिले के सभी थाने में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई.

जिसका नतीजा यह रहा कि महज 24 घंटे के भीतर ही जिले भर में कुल 508.58 लीटर अवैध शराब पकड़ ली गई. पकड़ी गई अवैध शराब में 169.38 लीटर देशी, 29.2 लीटर अंग्रेजी और 310 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब शामिल है. जब्त श्राब की कीमत 1 लाख 31 हजार 44 रु आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक के अनुसार इतना ही नहीं बल्कि जिले के सभी थाने की पुलिस द्वारा एक दिन में ही कुल 111 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए. नशे के विरुद्ध पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Next Post

मझगवां स्टेशन पर ट्रॉली बैग में छिपाई गई 175 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

Mon Nov 3 , 2025
सतना:बिहार चुनाव के पहले मझगवां रेलवे स्टेशन में जीआरपी और आर पी एफ ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो महिलाओं से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है. मिली जानकारी के अनुसार रविवार को ट्रेनों के माध्यम से बढ़ती अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षक रेल […]

You May Like