दो पक्ष भिड़े, आंखोें में स्प्रे किया, गला दबाया, चैन से वार, चार घायल

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत पचपेेढ़ी में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट करने के साथ आंखोें में स्प्रे किया। गला दबाया। चैन से वार भी किया जिसमें चार लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि श्रीमति तबुसम परवीन 31 वर्ष निवासी साउथ सिविल लाईन पचपेेढ़ी सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नगर निगम में आउट सोर्स कर्मचारी है, रात लगभग 10 बजे वह अपने घर के बाहर निकलकर देखी कार खड़ी थी.

जिसमें उसकी ननद रिहाना परवीन अपने पति सैय्यद जैनुल अली लड़के टीपू सुल्तान, बेटी सबनम परवीन और दामाद इजाज मंसूरी के साथ कार में बैठे थे, उसने पूछा कि घर के सामने कार क्योें खड़ी की है तो सैय्यद, टीपू सुल्तान, सबनम, परवीन कार से उतरकर विवाद करते हुये उसकी एवं उसके पति फारूक की आंखों में स्प्रे करते हुये हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, इजाज मंसूरी भी आकर दोनोें से मारपीट करने लगे। उसे एवं पति को चोटें आई हैं।

वहीं श्रीमति सैय्यादा सबनम परवीन 30 वर्ष निवासी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 11 बजे वह एवं उसका भाई सैय्यद टीपू सुल्तान अपनी कार के अंदर घर के सामने बैठे हुये थे, तभी उसके मामा फारूक अहमद एवं मामी तबुसम आकर बोले कि यहां से चले जाओ नहीं तो जान से खत्म कर देगें, मामा लोहे की चैन लिये था, उसने वहां से जाने से मना किया तो दोनों उसके एवं उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगे एवं उसके भाई का गला दबाने लगे, तभी राजेन्द्र कुमार अरखेले आकर धक्का मुक्की करने लगे, उसकी मां रिहाना परवीन आईं तो उनके साथ भी धक्का मुक्की किये, मारपीट से उसके एवं उसके भाई को शरीर एवं गले में चोट आई है।

Next Post

लापरवाही के चलते लगा था करंट, मकान मालिक पर प्रकरण दर्ज

Sat Dec 6 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मीनारायण परिसर नशा मुक्ति केन्द्र के पास अमखेरा में निर्माणाधीन मकान में पुताई करते समय करंट लगने से युवक की मौत हुई थी। जांच में यह बात सामने आई कि नवनिर्मित मकान में पुताई के कार्य के दौरान कोई भी सुरक्षा उपकरण एवं साधन मृतक को […]

You May Like