सूर्यकुमार यादव आईसीसी की आधिकारिक सुनवाई में हुए शामिल

दुबई (वार्ता) भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव गुरुवार को मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) सुनवाई में शामिल हुए।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा दर्ज करायी गई शिकार के बाद आज यह सुनवाई हुई। इस दौरान

भारतीय क्रिकेट क्रंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सीओओ हेमंग अमीन और क्रिकेट संचालन प्रबंधक सुमीत मल्लापुरकर भी सूर्यकुमार यादव के साथ थे। सुनवाई के दौरान सूर्यकुमार यादव को आधिकारिक चेतावनी दी गई है। भारतीय कप्तान पर जुर्माना या एक डिमेरिट अंक लगने की संभावना है।

बीसीसीआई ने भारत के साथ सुपर चार मैच के दौरान भडकाऊ इशारे को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रउफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। इस मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है।

 

Next Post

वार्ड 61: नलों में आ रहा दूषित पानी, खरीदने को मजबूर रहवासी

Fri Sep 26 , 2025
इंदौर: हर रोज़ हेल्प लाईन नंबर और झोन स्तर पर पानी की किल्लत और दूषित पानी की शिकायतें दर्ज होती है. वहीं दूसरी ओर समस्याओं का निराकण करने के बजाय नगर निगम अधिकारी अपनी गलतियां मानने को राजी नहीं होते हैं.वार्ड क्रमांक 61 के रावजी बाज़ार क्षेत्र में बने ब्रिज […]

You May Like