ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को बधाई और शुभकामनाये दी हैं. उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण, प्रदेश संगठन को बहुत ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।
सिंधिया ने कहा कि हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में पार्टी को एक नयी दिशा मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच एक नयी ऊर्जा का संचार होगा।
