12+ बदमाशों का धावा, तिजोरी समेत 4.5 करोड़ की चोरी

गुना: जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के दिरोली गांव में देर रात बदमाशों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश लोहे की खिड़की के सरिए काटकर घर में घुसे और सोना, चांदी व नकदी से भरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने करीब ₹4.5 करोड़ की चोरी का दावा किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी गई संपत्ति की वास्तविक कीमत और अन्य दावों की जांच जारी है।

Next Post

दतिया में कांग्रेस की निर्णायक बढ़त, 11वें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 10,913 वोट आगे; भाजपा प्रत्याशी मतगणना केंद्र से बाहर निकले

Mon Aug 3 , 2026
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बना ली है। 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह 10,913 मतों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं। लगातार बढ़ती बढ़त के बीच कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल […]

You May Like