भोपाल: रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदना अब लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है। शक्कर, दाल, चावल और दूसरे जरूरी किराना सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आम आदमी के घरेलू बजट पर इसका सीधा असर दिखाई दे रहा है। महीने का राशन हो या रोज की जरूरतें, बढ़ती कीमतों के चलते लोगों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।
वहीं त्योहारों का सीजन शुरू होने के साथ महंगाई का असर मिठाइयों पर भी देखने को मिल रहा है। शक्कर समेत मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले सामानों की कीमत बढ़ने से मिठाइयों के दाम भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में त्योहारों पर मिठाई खरीदने वालों को इस बार अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।बढ़ते दामों का बाजार पर क्या असर है, किन सामानों की कीमतों में कितना बदलाव आया है और ग्राहक व दुकानदार इसे लेकर क्या कह रहे हैं—देखिए हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट।
