आईसीसी ने टी-20 विश्व कप फाइनल मैच के लिए अधिकारियों के नाम की घोषणा की

दुबई, 06 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को पूर्व चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी-20 विश्वकप क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले के लिए अधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है। आईसीसी ने कहा है कि इंग्लिश जोड़ी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। इलिंगवर्थ लगातार दूसरे पुरुष टी-20 विश्व कप फाइनल की जिम्मेदारी संभालेंगे, इससे पहले 2024 में क्रिस गैफनी के साथ अंपायर रहे थे। इससे पहले वे आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 फाइनल और आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में भी अंपायर रह चुके हैं। उनके साथ उनके हमवतन व्हार्फ भी हैं, जो अपने पहले सीनियर आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल की देखरेख करेंगे। पिछले साल एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ अंपायर में शामिल होने से पहले, व्हार्फ आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 और आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में अंपायर रह चुके हैं।

Next Post

मानसिक रूप मजबूत रहने की वजह से सैमसन ने हालिया परिणाम दिये: शास्त्री

Fri Mar 6 , 2026
मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि बल्लेबाजी करते समय संजू सैमसन मानसिक रूप से अधिक मजबूत हैं और टी-20 विश्वकप में उनके हालिया परिणाम इसी बदलाव की वजह से आए हैं। शास्त्री ने कहा, “मुझे लगता है कि आखिरकार उन्हें यह […]

You May Like