चलते-चलते गश खाकर गिरे, मौत 

सतना : कोलगवां थाना अंतर्गत शहर की संग्राम कालोनी में गुरुवार की दोपहर अचानक उस समय हडक़ंप मच गया जब सडक़ पर चलते-चलते गश खाकर गिरे एक अधेड़ व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार संग्राम कालोनी बसोर बस्ती निवासी 50 वर्षीय नरेश बंसल गुरुवार की  दोपहर कबाड़ खरीदने जाने के लिए अपने घर से निकले. बताया गया कि वे पैदल चलते हुए संग्राम कालोनी से गुजर ही रहे थे कि अचानक उन्हें कुछ चक्कर आता नजर आया.

इससे पहले कि आस पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते देखते ही देखते नरेश नीचे गिर पड़े. यह देख वहां मौजूद लोगों के बीच हडक़ंप मच गया. भागकर पास पहुंचे लोगों ने उन्हें सुध में लाने का काफी प्रयास किया. लेकिन शरीर में कोई हलचल होती न देख फौरन उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां पर जांच करने पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. इस संबंध में चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक तौर पर यह संभावना जताई गई कि हृदय घात के चलते मौत हो सकती है.

Next Post

धामी ने 'ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Fri Oct 23 , 2026
देहरादून 23 अक्तूबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त प्रदेश की शपथ भी दिलाई। वॉकथॉन का आयोजन डॉ. बी.आर. अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। श्री धामी ने इस अवसर […]

You May Like