सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 2 लाख नगद और जेवर ले उड़े बदमाश

इंदौर: हीरानगर थाना इलाके में चोरो ने एक परिवार के सूने घर का ताला चटकाकर वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात और मोटी नकदी चोरी की वारदात को अंजामदिया है.घटना के समय परिवार घर से बाहर गया हुआ था.पुलिस के अनुसार, फ़रियादी मुकेश पिता बलदेव सिंह नरवरिया, निवासी गौरी नगर ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है. मुकेश ने बताया कि जब वे और उनका परिवार घर से बाहर थे, तब अज्ञात आरोपियों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया.बदमाशों ने घर की अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने और चांदी के कीमती जेवरात समेट लिए.

इसके साथ ही घर में रखी 2 लाख रुपये की नगदी भी चोरी कर ली गई. मुकेश जब घर लौटे तो उन्हें ताला टूटा मिला और सामान बिखरा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.हीरानगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके

Next Post

तेंदूपत्ता तोड़ाई का सीजन शुरू, तपती धूप में जंगलों में उतरे संग्राहक

Wed May 13 , 2026
सरई :चिलचिलाती धूप में सरई तहसील के जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ाई का काम जोर पकड़ चुका है। सुबह सूरज निकलने से पहले ही गांव के महिला-पुरुष, बच्चे-बूढ़े सब जंगल की ओर निकल पड़ते हैं।तपती धूप और लू के थपेड़ों के बीच संग्राहक एक-एक पत्ता चुनकर तोड़ते हैं। बीड़ी बनाने के […]

You May Like