इंदौर: हीरानगर थाना क्षेत्र में काम के दौरान करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने लापरवाही का केस दर्ज किया है.प्रधान आरक्षक ब्रजेश चौरे ने बताया कि कमलेश प्रजापति निवासी नंदा नगर और अमित नागवंशी निवासी नेहरू नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
गुरुवार 5 फरवरी को तिरुमाला प्राइड कॉलोनी, भानगढ़ रोड स्थित प्लॉट नंबर 126 पर काम के दौरान 46 वर्षीय लक्ष्मीनारायण वर्मा निवासी पाटनीपुरा, नेहरू नगर को करंट लग गया था. आरोप है कि आरोपियों ने उनसे लापरवाहीपूर्वक काम कराया और आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए, जिससे हादसा हो गया. घटना में लक्ष्मीनारायण वर्मा की मौत हो गई. मामले में हीरानगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
