जबलपुर: सिविल लाइंस में लुटेरों ने एक कॉलेज प्रोफेसर पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक रांझी निवासी सुप्रिता सेंगर सिहोरा के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं, दोपहर करीब 3:30 बजे रेलवे स्टेशन से बाहर निकली थीं। वह रेलवे स्कूल के पास खड़ी होकर अपने पति को फोन लगाने ही वाली थीं, तभी पीछे से एक अज्ञात युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर आया। इससे पहले कि सुप्रिता कुछ समझ पातीं, लुटेरा उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर बिजली की रफ्तार से फरार हो गया।पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है ।
Next Post
बेटे के जन्मदिन पर पिता ने बहाया लहू, पत्नी को मारे चाकू
Fri Mar 13 , 2026
जबलपुर : ग्वारीघाट थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में पिता ने अपने ही बेटे के जन्मदिन के जश्न खूनखराबा कर दिया । शराब के नशे में धुत्त आरोपी ने मामूली बात पर विवाद करते हुए पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी दुबे निवासी नर्मदा नगर गार्डन […]
