परासिया: नगर पालिका परिषद परासिया में मंगलवार को लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थापना शाखा में पदस्थ क्लर्क शैलेश शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थापना विभाग में पदस्थ क्लर्क शैलेश शर्मा सफाई कर्मचारी लालजी से उसकी सेवा पुस्तिका में परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज करने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इससे परेशान होकर सफाई कर्मचारी ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की थी।
शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को योजनाबद्ध तरीके से नगर पालिका परिषद में दबिश दी। इस दौरान जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा गया है। लोकायुक्त टीम द्वारा आगे की जांच जारी है।बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई से नगर पालिका में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
