एक्टिवा लूटकर भाग गए बदमाश

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल कॉलेज गेट के पास बदमाशों ने एक युवक से मारपीट की इसके बाद उसकी एक्टिवा लूटकर भाग गए। पुलिस के मुताबिक अनुराग उपाध्याय 21 वर्षीय निवासी धंनवतरी नगर का अपनी एक्टिवा से घर जा रहा था तभी मेडिकल कॉलेज गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और डरा धमकाने के बाद उसके साथ मारपीट की इसके बाद उसकी एक्टिवा छीन ली और भाग गए।

बाद में पीडि़त किसी तरह थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटव्ही कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है ताकि आरोपियों की शिनाख्त हो सके।

Next Post

दो लाख के पास पहुंची राजस्व मामलों की पेंडेंसी

Thu Feb 13 , 2025
प्रकरणों के निपटारे कम, पेंडेंसी ज्यादा फैक्ट फाइल नक्शा बटांकन की पेंडेंसी 186090 डुप्लीकेट नंबर की पेंडेंसी 287 अनलिंक्ड खसरे की पेंडेंसी 109733 अनलिंक्ड नक्शे की पेंडेंसी 52562 नामांतरण की पेंडेंसी लगभग 11000 मामलों का हुआ निपटारा 22403 जबलपुर:नक्शा बटांकन और नामांतरण की पेंडेंसी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिसके […]

You May Like

मनोरंजन