
नई दिल्ली।दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुआ धमाका आतंकी हमला था। इस हमले में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार कार में विस्फोटक लगाया गया था और धमाका किया गया। ये आत्मघाती हमला था। ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से होते हुए पुलवामा तक जुड़ रहे हैं। वहां मोहम्मद उमर के घर को ट्रैक किया जा रहा है। उमर पुलवामा का रहने वाला है। यहां पर दर्जनभर मोबाइल बरामद किए गये हैं। यहां मस्जिद में फोरेंसिक टीम पहुंची है। उमर के दो भाइयों को भी हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा दस लोगों अलग-अलग जगहों पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। वहीं दिल्ली के लाल किला, जैन मंदिर, चांदनी चौक में फोरेंसिक टीमें जांच में जुटी हैं।
11 बजे गृहमंत्री शाह लेंगे बैठक
दिल्ली धमाकों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 11 बजे बैठक लेंगे। इसमें एनएसजी, एनआईए के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को भाग लेने के निर्देश हैं। वहीं, नार्थ दिल्ली पुलिस के डीसीपी राजा बांठया ने बताया कि 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। “विस्फोट एक चलती हुंडई I-20 कार में हुआ, जिसमें तीन लोग बैठे थे. हमें घायलों के शरीर में कोई छर्रा या पंचर नहीं मिला है। पुलिस ने इस ब्लास्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जो आतंकवादी कृत्यों और उसके लिए दंड से संबंधित है. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई है। इसके अलावा, हत्या और हत्या के प्रयास की धाराएं भी प्राथमिकी में शामिल की गई हैं।
दहशत, दुनिया का ध्यान खींचने की कोशिश
सुरक्षा मामलों के जानकारों का कहना है कि आतंकी हमला यह बताने की कोशिश है कि हम अभी भी पावरफुल हैं। लंबे अंतराल के बाद देश के भीतरी क्षेत्र में हमला करके भारत विरोधी अपने मंसूबों को पूरा करना चाहते हैं। कनेक्शन हरियाणा के फरीदाबाद और लखनऊ से जुड़ता नजर आ रहा है। सुरक्षा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि यह घटना काफी गंभीर है। सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले में काफी गंभीर होना पड़ेगा। ये बड़ा षड्यंत्र है, जबकि देश के कई स्थानों पर हथियार और बारूदी असलहा बरामद हुआ है।
मृतकों और घायलों की जानकारी
अभी तक घायलों और मृतकों के जो नाम सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं-
शायना परवीन, पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मीर रोड, शकूर की दंडी, दिल्ली (घायल), हर्षुल, पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल), शिवा जायसवाल, पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल), समीर, पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली (घायल), जोगिंदर, पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल), भवानी शंकर शर्मा, पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल), अज्ञात (मृत), गीता, पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल), विनय पाठक, पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल), पप्पू, पुत्र दूधवीर राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल), विनोद, पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल), शिवम झा, पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल), मोहम्मद शहनवाज, पुत्र अहमद जमां, दरियागंज, दिल्ली (घायल), अंकुश शर्मा, पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल), अशोक कुमार, पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश (मृत), अज्ञात (अमान) (घायल), अज्ञात (मृत), अज्ञात (घायल), अज्ञात (मृत), अज्ञात (मृत), अज्ञात (मृत), मोहम्मद फारुख, पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल), तिलक राज, पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल), मोहम्मद सफवान, पुत्र मोहम्मद गुफरान, सीताराम बाजार, दिल्ली (घायल), अज्ञात (मृत), मोहम्मद दाऊद, पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाजियाबाद (घायल), किशोरी लाल, पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल), आजाद, पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, करतार नगर, दिल्ली (घायल)
