पत्‍नी को होटल के सामने देख पति ने काट दी नाक, चरित्र पर था शक

ग्वालियर: चरित्र शंका में एक पति ने बीच सड़क पर रास्ता रोककर अपनी पत्नी का नाक काट दी. हमले के बाद वह पत्नी को धमकी देते हुए मौके से भाग गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. ग्वालियर थाना क्षेत्र के रमटापुरा की रहने वाली एक महिला अपने पति से अलग होकर चार शहर के नाका पर किराए से रहती है.

रविवार को महिला तानसेन नगर स्थित होटल फ्लाइन के सामने पहुंची ही थी, इस दौरान पीछे से उसका पति कमल बाथम आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर उसने महिला को गले में हाथ डालकर पकड़ा और चाकू से उसकी नाक काट दी.

इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और उसकी शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया. ग्वालियर थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया कि वह अपने पत्‍नी के चरित्र पर शक करता है, इसी के चलते उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया.

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर के अस्पताल आग लगने की घटना में हुयी जनहानि पर जताया दुख

Mon Oct 6 , 2025
नयी दिल्ली ,06 सितम्बर(वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में आग लगने की घटना में हुयी जनहानि पर दुख जताया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग […]

You May Like