नयी दिल्ली ,06 सितम्बर(वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में आग लगने की घटना में हुयी जनहानि पर दुख जताया है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजस्थान के जयपुर स्थित एक अस्पताल में आग लगने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर करे कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।”
राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह (एमएसएस) अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रविवार देर रात आग लग जाने से सात मरीजों की मौत हो गई जबकि तीन-चार मरीज घायल हो गए थे।
Next Post
रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत विक्षत शव
Mon Oct 6 , 2025
सतना:मानिकपुर-सतना रेलखण्ड पर खुटहा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव मिलने से आस पास के लोगों के बीच सनसनी फैल गई. पुलिस द्वारा शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.रविवार की शाम खुटा गांव के निकट उस वक्त सनसनी फैल […]

You May Like
-
12 months ago
बनी बनाई सड़क खोदकर डाल रहे पाइप लाइन
-
10 months ago
बाल भवन में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
-
1 year ago
विदर्भ ने मुम्बई को दिया 407 रनों का लक्ष्य
-
2 months ago
टाइगर स्टेट मप्र में ही टाइगर का जीवन असुरक्षित
