
भोपाल। भारतीय रिर्जव बैंक में नकली नोट मिलने की जानकारी सामने आई है. क्षेत्र के जोन-वन में संचालित बैंक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 100 और 200 रु के कई नकली नोट रखे गए है. मामले की जानकारी मिलते ही बैंक ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की है. पुलिस जानकारी के अनुसार बैंक में अज्ञात व्यक्ति द्वारा 100 रू के 67 नोट और 200 रू के 13 नकली नोट कुल 9 हजार 300 रू. रखे गए हैं. इन नकली नोटों को कोई उपभोक्ता द्वारा बैंक को दिया गया है या फिर किस तरह से नकली नोट बैंक तक पहुंचे. इसकी पड़ताल की जा रही है. मामला सामने आने के वाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
