11 माह से फरार इनामी तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

रतलाम। पुलिस ने तस्करी के मामले में 11 माह से फरार चल रहे 10 हजार रूपए के ईनामी तस्कर को मंदसौर से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी को पूर्व में कई बार पकडऩे का प्रयास पुलिस ने किया,लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया था। इस पर एसपी ने गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था।

आईए थाना में अवैध मादक पदार्थ (डोडाचुरा) की तस्करी में लिप्त 11 माह से फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। एसपी अमित कुमार के निर्देशन व एएसपी राकेश खाखा व सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में आईए रतलाम थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में आरोपी को कार्रवाई कर गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पूर्व में मुखबीर की सूचना पर सेजावता फन्टा महू नीमच फोरलेन रोड पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करते हुए 4 आरोपी कल्लु खा,शाहरुख,अरशद अहमद व शैख रसीद को मौके पर गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त किया था। साथ ही आरोपी फिरोज खा मेवाती पिता रउफ खा मेवाती निवासी निम्बाखेडी तहसील दलोदा जिला मंदसौर फरार था। प्रकरण को लेकर एसपी ने थाना प्रभारी थाना आईए व सम्बंधित विवेचक को अपने स्तर पर टीम बनाकर उक्त फरार आरोपी की पतारासी कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना प्रभारी एवं अनुसंधान कर्ता द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किया गया। पूर्व में आरोपी फिरोज खा मेवाती काफी चालाक होकर अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये नगद इनाम उद्घोषित किया गया था। आरोपी करीब 11 माह से फरार होने के उपरांत थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पुलिस द्वारा आरोपी फिरोज खा मेवाती पिता रउफ खा मेवाती निवासी निम्बाखेडी तहसील दलोदा जिला मंदसौर को आरोपी को ग्राम निम्बाखेडी जिला मंदसौर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

गिरफ्तारी में थाना औद्याोगिक क्षैत्र रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी, उनि.देवीलाल पाटीदार, सउनि. कैलाश सैनी,प्रआर धीरज गावडे ,आर मयंक चौधरी,आर सुमित,आर लंकेश पाटीदार व सायबर सेल रतलाम का सराहनीय योगदान रहा।

 

3 बार पुलिस को चकमा देकर हो चुका था फरार

एसपी ने थाना प्रभारी थाना आईए व सम्बंधित विवेचक को टीम बनाकर उक्त फरार आरोपी की पतारासी कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे थाना प्रभारी एवं अनुसंधान कर्ता द्वारा उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किया गया।पूर्व में आरोपी फिरोज खा मेवाती काफी चालाक होकर अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था। पूर्व में दो-तीन बार आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की गयी, लेकिन आरोपी चकमा देकर मौके से फरार हो जाता था।

Next Post

शहर की सड़कों पर बनी रही ट्रैफिक जाम की समस्या, रेंगते हुए निकले वाहन

Sun Dec 7 , 2025
भोपाल। शहर की सड़कों पर रविवार को ट्रैफिक जाम की समस्या देर तक बनी रही. भारत टॉकीज से ऐशबाग इलाके में दोपहर बाद से वाहन जाम में फंसे रहे. इसके साथ ही पुल बोगदा, अशोका गार्डन, शाहपुरा इलाके में भी देर शाम तक जाम लगा रहा. पुराने भोपाल में रेलवे […]

You May Like

मनोरंजन